Breaking News

सुरूज सम्मान समारोह 2025 कला, संस्कृति और सामाजिक योगदान का उत्सव,जगदलपुर

सुरूज सम्मान समारोह 2025 कला, संस्कृति और सामाजिक योगदान का उत्सव,जगदलपुर

 

बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जगदलपुर में 12 जून 2025 को शाम 3 बजे से 6 बजे तक सुरूज ट्रस्ट द्वारा सुरूज सम्मान समारोह का आयोजन किया गए। यह तीसरा वर्ष है जब अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला भरथरी गायिका स्व. सुरूज बाई खांडे की जयंती के अवसर पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। सुरूज बाई खांडे ने छत्तीसगढ़ में भरथरी गायन की नींव रखी और अपनी कला से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित किया। उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए सुरूज ट्रस्ट प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सुरूज सम्मान से नवाजता है। इस वर्ष के सम्मानित व्यक्तित्व :

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पत्रकारिता: श्री विकास तिवारी, गायत्री आचार्य, 

साहित्य: श्रीमती खुदैजा खान, श्री विक्रम सोनी, 

समाज सेवा: श्री प्रकाश ठक्कर,

 महिला आर्थिक उन्नयन: रजिया शेख, 

अभिनय: मोहन सोनी, खुशबू सोढ़ी, 

लोक गायन: शिव कुमार नाग, पिलादास कोर्राम,

वादन: जयप्रकाश, 

पर्यटन: उर्मिला नाग, मानसिंह भघेल, 

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर: कविता कश्यप, अस्तु नाग, चित्रकला: सुरभि वर्मा, जगदीश तिवारी,

चित्र विचित्र ग्रुप, मोहरी वाले ग्रुप, 

सुरक्षा बल: सैनिक करन राय, 

मंच संचालन: अफज़ल अली, 

घड़वा शिल्प: महेश सागर, उर्मिला सागर।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें राजनांदगांव की हिमानी वासनिक द्वारा भरथरी गायन, शिव कुमार नाग द्वारा बस्तर वंदना गीत, मोहरी वाले ग्रुप द्वारा दंतेश्वरी पाड़ की प्रस्तुति, खेमदास वैष्णव और सुभाष पांडे द्वारा बस्तर लोक चित्र प्रदर्शनी।

यह आयोजन बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने का एक मंच है। सुरूज ट्रस्ट सभी कला प्रेमियों, संस्कृति संरक्षकों और गणमान्य नागरिकों इस समारोह में शामिल होने के लिए आभार प्रकट करता है।

कार्यक्रम में श्री मोनू सोनवानी, मनोज शर्मा, नवीन कुमार,शकील रिज़वी आदि का सहयोग रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About संतोष यादव

संतोष यादव, बस्तर केसरी न्यूज़ के मुख्य संपादक, निष्पक्ष और सत्य पत्रकारिता के लिए समर्पित एक जिम्मेदार और अनुभवी मीडिया पत्रकार हैं। बस्तर केशरी न्यूज़ का मुख्य उद्देश्य बस्तर की धरती से, सच्चाई की खबर आप तक पहुचाना हैं!

Check Also

पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका- धमीराम बारसे भूपेश के बेटे कांग्रेस के कौन से पद पर है जो कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है- धनीराम बारसे

पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका- धमीराम बारसे भूपेश के बेटे कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *