Breaking News

सुकमा नगर पालिका – वार्ड क्रमांक 6 नयापारा की सड़क बदहाली और भ्रष्टाचार का शिकार 

 सुकमा नगर पालिका – वार्ड क्रमांक 6 नयापारा की सड़क बदहाली और भ्रष्टाचार का शिकार 

 

“2-3 सालों से अधूरी सड़क, ठेकेदार मौन, जनता परेशान”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

सुकमा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 नयापारा में सड़क निर्माण कार्य बीते 2-3 वर्षों से अधूरा पड़ा है। सड़क की यह दुर्दशा अब लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। बारिश में कीचड़, गर्मी में धूल, और हर मौसम में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पार्षदों और नगर पालिका अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं ठेकेदार द्वारा भी निर्माण कार्य को लटकाया जा रहा है और अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।

 

 सवाल यह है:

 

आखिर यह सड़क कब बनेगी?जनता की परेशानी क्या किसी की प्राथमिकता नहीं?जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार मौन क्यों?जनता अब जवाब चाहती है।

 

 सालों से अधूरी सड़कें — सुकमा जिले में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार का कहना है कि रोज़ाना आने-जाने में परेशानी होती है, लेकिन ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी “मौन” हैं।

 

 

बड़ा सवाल यह है कि—  जब करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, तो सड़कें अधूरी क्यों?क्या इन अधूरे कामों के पीछे भ्रष्टाचार छुपा है?क्यों नहीं हो रही जवाबदेही तय?

 

 जनता का आरोप है कि सुकमा जिले में कई विकास कार्य सिर्फ कागज़ों पर पूरे दिखाए जा रहे हैं, ज़मीनी हकीकत कुछ और है।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों में सड़क, नाली, पानी जैसे मूलभूत कार्य अधूरे हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About संतोष यादव

संतोष यादव, बस्तर केसरी न्यूज़ के मुख्य संपादक, निष्पक्ष और सत्य पत्रकारिता के लिए समर्पित एक जिम्मेदार और अनुभवी मीडिया पत्रकार हैं। बस्तर केशरी न्यूज़ का मुख्य उद्देश्य बस्तर की धरती से, सच्चाई की खबर आप तक पहुचाना हैं!

Check Also

परिवहन संघ का भूख हड़ताल शुरू, सांसद विधायक का लापता पोस्टर लगाया

परिवहन संघ का भूख हड़ताल शुरू, सांसद विधायक का लापता पोस्टर लगाया Follow Us   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *