जगदलपुर (बस्तर), 13 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 241वीं बटालियन ने मंगलवार को देशभक्ति और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया।
रैली का शुभारंभ कामानार स्थित बटालियन मुख्यालय से हुआ और यह केशलूर तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। द्वितीय कमान अधिकारी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों तथा देशभक्ति गीतों से पूरा मार्ग गूंज उठा। संबोधन में संजय कुमार ने कहा—
“तिरंगा यात्रा देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है। तिरंगा हमारे वीर सपूतों की कुर्बानियों और सुरक्षा बलों के साहस का प्रतिनिधित्व करता है।”
कार्यक्रम में उप कमांडेंट निरंजन कुमार निराला, सहायक कमांडेंट सविता सिंह, केशलूर एसडीपीओ लक्ष्मण पोटाई, दरभा थाना प्रभारी चाणक्य नाग सहित अन्य अधिकारी, जवान और महिलाएं मौजूद
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info