Breaking News
माटी तिहार के नाम पर गांव की सड़कों पर लूट! यात्रियों से जबरन वसूली, सड़क जाम से लोग परेशान

माटी तिहार के नाम पर गांव की सड़कों पर लूट! यात्रियों से जबरन वसूली, सड़क जाम से लोग परेशान

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

माटी तिहार के नाम पर गांव की सड़कों पर लूट! यात्रियों से जबरन वसूली, सड़क जाम से लोग परेशानमाटी तिहार के नाम पर गांव की सड़कों पर लूट! यात्रियों से जबरन वसूली, सड़क जाम से लोग परेशान

 

 

छत्तीसगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला माटी तिहार, अब कुछ जगहों पर अपनी गरिमा खोता नजर आ रहा है। पर्व के नाम पर कुछ गांवों में युवकों द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से बैरिकेड लगाकर बाहर से आने-जाने वाले लोगों से जबरन वसूली की जा रही है। कटेकल्याण के मार्ग पर

 

यात्रियों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच रोककर उनसे जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं। पैसे न देने पर गाड़ी को आगे बढ़ने नहीं दिया जाता, जिससे लंबा जाम लग जाता है। कई लोग अपने जरूरी कामों, अस्पताल और स्टेशन तक पहुंचने में भी देर का शिकार हो रहे हैं।

 

स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल इस पर कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। जबकि लोगों का कहना है कि यह एक सामाजिक पर्व है और इसे उत्सव की भावना से मनाया जाना चाहिए, न कि डर और दबाव के साथ।

 

अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और माटी तिहार की परंपरा को गलत दिशा में जाने से कैसे रोका जा सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About संतोष यादव

संतोष यादव, बस्तर केसरी न्यूज़ के मुख्य संपादक, निष्पक्ष और सत्य पत्रकारिता के लिए समर्पित एक जिम्मेदार और अनुभवी मीडिया पत्रकार हैं। बस्तर केशरी न्यूज़ का मुख्य उद्देश्य बस्तर की धरती से, सच्चाई की खबर आप तक पहुचाना हैं!

Check Also

मुरतोंडा पोटाकेबिन आश्रम में छात्राओं को झाडू पकड़ा कर भविष्य गढ रहे हैं।

मुरतोंडा पोटाकेबिन आश्रम में छात्राओं को झाडू पकड़ा कर भविष्य गढ रहे हैं। Follow Us …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *