जगदलपुर बस्तर जिला यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
दिनांक – 04 जुलाई 2025
स्थान – श्रीकृष्ण मंदिर, समूदं चौक, जगदलपुर
आज दिनांक 04 जुलाई 2025 को बस्तर जिला यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण मंदिर, समूदं चौक, जगदलपुर में अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में बस्तर संभाग अध्यक्ष, संभाग के सभी जिला अध्यक्ष, बस्तर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं सदस्यगणों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु में श्री सुखमन यादव को बस्तर जिला यादव समाज के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। उनके साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की:
उपाध्यक्ष – रघुवंश यादव
सचिव – लकी यादव
महिला विंग अध्यक्ष – श्रीमती अन्नपूर्णा यादव
महिला उपाध्यक्ष – अनीता यादव
नगर अध्यक्ष – रीता यादव
नगर सचिव – शीतल यादव
संरक्षक मण्डल के रूप में निम्न पदाधिकारियों ने शपथ ली:
लक्षीन यादव विक्रम
गजेंद्र यादव
शिव बालक यादव
निर्मल यादव
शांति यादव
समारोह में समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक पर विशेष चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने समाज के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Live Cricket Info