Breaking News

बस्तर सांसद व चित्रकोट विधायक ने विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को दी सौगात चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में अनेको विकास कार्यो का सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन

 

बस्तर सांसद व चित्रकोट विधायक ने विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को दी सौगात चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में अनेको विकास कार्यो का सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बस्तर सांसद व चित्रकोट विधायक ने विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को दी सौगात चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में अनेको विकास कार्यो का सांसद व विधायक ने किया भूमिपूजन

 

लोहण्डीगुड़ा मण्डल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टाप डेम, सह सोलर पंप एवं विद्युत निर्माण कार्यों का आज भूमि पूजन संपन्न हुआ।

 

जगदलपुर:- बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने आज चित्रकोट विधानसभा के अंतर्गत अनेको ग्राम पंचायतो के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी है।

878.76 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों का शुभारंभ बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया।

 

चित्रकोट विधानसभा के ग्राम मिचनार के मगर पखना मिचनार स्टॉप डैम सह सोलर पंप एवम विधुत निर्माण कार्य मूल्य 2,82,55 हजार रु के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया है।

 

ग्राम पंचायत आंजर क्षेत्र में आंजर स्टॉप डैम कम काजवे सह सोलर पंप एवं विधुत निर्माण कार्य राशि 2,93,41,000 रु के कार्यो का का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दिया है।

 

चित्रकोट विधानसभा के उसरीबेड़ा स्थित हाई स्कूल में सेड निर्माण कार्य,सामुदायिक भवन निर्माण कार्यो का भी भूमिपूजन आज सांसद व विधायक ने किया है।

 

 

इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास ही हमारे विकसित भारत का आधार है।

सड़क बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधाओ का विस्तार करने के लिए 1 वर्षो में डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा अभूतपूर्व उपलब्धिया अर्जित की है। और आगे भी यह विकास यात्रा दुगुनी रफ्तार से जारी रहेगा। 

डबल इंजन की सरकार में बस्तर – छत्तीसगढ़ संवर रहा है।

सांसद श्री कश्यप ने कहा कि “प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत और गांव की समृद्धि के संकल्प को साकार करने हेतु ये परियोजनाएं एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”

 

चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा के क्षेत्रवासियों को लगातार सरकार सौगात दी रही है। क्षेत्रवासियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहूँगा। सड़क,बिजली,पानी जैसे सभी मूलभूत सुविधाएं जनता को मुहैया कराना मेरा परम कर्तव्य है।

 विधायक श्री गोयल ने कहा कि “लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।”

 

 

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पदमा कश्यप जी, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप जी, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप जी, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप जी, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप जी, सुनिल कुहरामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतुराम बघेल जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर जी, लक्ष्मी निवास पाण्डेय जी, बलीराम बघेल, सरपंच संघ के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, भरत कश्यप, नरेश कापडे, एवं सरपंचगण, स्थानीय अधिकारी, ग्रामीणजन एवं अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About संतोष यादव

संतोष यादव, बस्तर केसरी न्यूज़ के मुख्य संपादक, निष्पक्ष और सत्य पत्रकारिता के लिए समर्पित एक जिम्मेदार और अनुभवी मीडिया पत्रकार हैं। बस्तर केशरी न्यूज़ का मुख्य उद्देश्य बस्तर की धरती से, सच्चाई की खबर आप तक पहुचाना हैं!

Check Also

भईया श्री मलकीत सिंह गैदु जी आप को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….

Follow Us छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मेरे मार्गदर्शक सरल एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *