Breaking News

आयोग में सदस्य बनने के पश्चात पहली बार किरंदुल पहुंची अधिवक्ता दीपिका शोरी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आयोग में सदस्य बनने के पश्चात पहली बार किरंदुल पहुंची अधिवक्ता दीपिका शोरी

महिलाओं एवं नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

 

किरंदुल। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य अधिवक्ता दीपिका शोरी पहली बार किरंदुल पहुंची, जहां नगर की महिलाओं एवं अन्य नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। दीपिका शोरी के स्वागत के लिए आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया था और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर दीपिका शोरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यों और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य की प्रत्येक महिला तक पहुंच बनाना और अंतिम पंक्ति की महिलाओं को भी न्याय एवं सहयोग प्रदान करना है।

 

दीपिका शोरी ने कहा कि आयोग पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए सदैव तत्पर है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और आवश्यकता पड़ने पर आयोग से निःसंकोच संपर्क करें।

 

कार्यक्रम के अंत में दीपिका शोरी ने महिलाओं के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया और स्थानीय प्रशासन व समाजसेवियों से भी सहयोग की अपील की।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About संतोष यादव

संतोष यादव, बस्तर केसरी न्यूज़ के मुख्य संपादक, निष्पक्ष और सत्य पत्रकारिता के लिए समर्पित एक जिम्मेदार और अनुभवी मीडिया पत्रकार हैं। बस्तर केशरी न्यूज़ का मुख्य उद्देश्य बस्तर की धरती से, सच्चाई की खबर आप तक पहुचाना हैं!

Check Also

पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका- चैतराम अटामी भूपेश के बेटे कांग्रेस के कौन से पद कांग्रेस प्रदर्शन : चैतराम अटामी

पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका- चैतराम अटामी भूपेश के बेटे कांग्रेस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *